विदेश की खबरें | क्या इजराइल हिज्बुल्ला के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान में पेजर में हुए धमाकों के एक दिन बाद बुधवार को भी देश के कई हिस्सों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोट की घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेबनान में पेजर में हुए धमाकों के एक दिन बाद बुधवार को भी देश के कई हिस्सों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोट की घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये।

इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष के बीच इन विस्फोटों के बाद तनाव और बढ़ गया है, जिसके एक पूर्ण युद्ध में बदलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें तेजी से खत्म होती दिख रही हैं, क्योंकि इजराइल ने देश के उत्तर में यथास्थिति को बदलने की इच्छा जताई है।

हाल के दिनों में इजराइल ने एक शक्तिशाली लड़ाकू बल को उत्तरी सीमा तक तैनात कर दिया है और अधिकारियों ने अपनी बयानबाजी तेज कर दी है।

इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई बढ़ गई है लेकिन दोनों पूर्ण युद्ध से बचने के लिए सतर्क रहे हैं।

सेवानिवृत्त इजराइली ब्रिगेडियर ने कहा, ‘‘आप हजारों लोगों पर हमला करते हैं और सोचते हैं कि युद्ध नहीं होने वाला है।’’

सेना ने कहा कि उसने इस सप्ताह सीमा पर कई अभ्यास किए हैं।

इजराइल की उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर जनरल ओरी गॉर्डिन ने कहा, ‘‘मिशन स्पष्ट है। हम जल्द से जल्द सुरक्षा स्थिति की वास्तविकता को बदलने के लिए दृढ़ हैं।’’

सैन्य गतिविधियों के साथ-साथ इजराइल के नेताओं की ओर से भी तीखी बयानबाजी की गई है।

रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने बुधवार रात युद्ध के एक ‘‘नए चरण’’ की शुरुआत की घोषणा की।

बुधवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की, ‘‘हम उत्तर के निवासियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुंचाएंगे।’’

इजराइली मीडिया ने बुधवार को बताया कि सरकार ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि लेबनान में कोई बड़ा हमला किया जाए या नहीं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड