विदेश की खबरें | इराक और सीरिया में ‘आईएस’ के हमले पिछले साल की तुलना में दोगुने होने के करीब : अमेरिकी सेना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘सीईएनटीसीओएम’ ने एक बयान में कहा कि इस्लामिक स्टेट ने 2024 के पहले छह महीनों में दोनों देशों में 153 हमलों की जिम्मेदारी ली है।
‘सीईएनटीसीओएम’ ने एक बयान में कहा कि इस्लामिक स्टेट ने 2024 के पहले छह महीनों में दोनों देशों में 153 हमलों की जिम्मेदारी ली है।
अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि सीरिया और इराक में 2023 में हुए 121 हमलों के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ था।
‘सीईएनटीसीओएम’ ने कहा, ‘‘हमलों में वृद्धि यह दिखाती है कि इस्लामिक स्टेट कई वर्षों तक क्षमता घटने के बाद फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहा है।’’
यह बयान इस्लामिक स्टेट के इराक और सीरिया के बड़े हिस्सों पर कब्जा करने की उसकी घोषणा के 10 साल पूरे होने के बाद दिया गया है।
इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए अमेरिका की अगुवाई में 80 से अधिक देशों का गठबंधन बनाया गया। आतंकी समूह ने 2017 में इराक और 2019 में सीरिया में अपना नियंत्रण खो दिया, हालांकि उसकी ‘स्लीपर सेल’ दोनों देशों तथा विदेश में सक्रिय रहीं।
इराकी अधिकारियों का कहना है कि वे अपनी सेना के साथ मिलकर इस्लामिक स्टेट के खतरे को नियंत्रण में रख सकते हैं और उन्होंने इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के मिशन को बंद करने के उद्देश्य से अमेरिका के साथ बातचीत की है।
मंगलवार को दो इराकी मिलीशिया के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इराक में एन अल-असद हवाई अड्डे को निशाना बनाते हुए एक ड्रोन हमला किया। अमेरिकी अधिकारियों ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)