खेल की खबरें | आयरलैंड के कर्टिस कैंफर पेशेवर क्रिकेट में पांच गेंद में पांच विकेट लेने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैंफर बृहस्पतिवार को यहां अंतर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी मैच में नॉर्थ वेस्ट वारियर्स पर अपनी टीम मुंस्टर रेड्स की जीत के दौरान पांच गेंद में पांच विकेट लेने वाले पहले पुरुष पेशेवर क्रिकेटर बने।

डबलिन, 10 जुलाई आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैंफर बृहस्पतिवार को यहां अंतर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी मैच में नॉर्थ वेस्ट वारियर्स पर अपनी टीम मुंस्टर रेड्स की जीत के दौरान पांच गेंद में पांच विकेट लेने वाले पहले पुरुष पेशेवर क्रिकेटर बने।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी कैंफर ने चार गेंद में चार विकेट चटकाए हैं।

कैंफर हालांकि पांच गेंद में पांच विकेट चटकाने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं। यह सम्मान जिम्बाब्वे की महिला ऑलराउंडर केलिस नधलोवु को जाता है जिन्होंने 2024 में एक घरेलू टी20 टूर्नामेंट में ईगल्स महिला टीम के खिलाफ जिम्बाब्वे अंडर-19 के लिए पांच गेंद में पांच विकेट लिए थे।

मुंस्टर रेड्स के 26 वर्षीय कप्तान और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंफर ने अपने दूसरे और तीसरे ओवर में पांच विकेट लिए जिससे नॉर्थ वेस्ट वारियर्स 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.3 ओवर में पांच विकेट पर 87 रन से 88 पर सिमट गई।

कैंफर ने डबलिन के सैंडीमाउंट स्थित पेम्ब्रोक क्रिकेट क्लब में 2.3 ओवर में 16 रन पर पांच विकेट लिए।

आयरलैंड के लिए 2020 में पदार्पण करने के बाद से कैंफर ने सात टेस्ट, 43 वनडे और 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर