देश की खबरें | आयरलैंड के न्यायाधीश जेरार्ड होगन ने उच्चतम न्यायालय का दौरा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयरलैंड की शीर्ष अदालत के न्यायाधीश जेरार्ड होगन ने बुधवार को यहां उच्चतम न्यायालय के परिसर का दौरा किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने उनका स्वागत किया।
नयी दिल्ली, दो अप्रैल आयरलैंड की शीर्ष अदालत के न्यायाधीश जेरार्ड होगन ने बुधवार को यहां उच्चतम न्यायालय के परिसर का दौरा किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने उनका स्वागत किया।
प्रधान न्यायाधीश खन्ना ने न्यायालय कक्ष में वकीलों और पक्षकारों से न्यायमूर्ति होगन का परिचय कराते हुए कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आयरलैंड के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेरार्ड होगन, हमारे साथ हैं। इससे पहले, वह अपीलीय न्यायालय में थे और यूरोपीय अपीलीय न्यायालय के महाधिवक्ता भी थे। न्यायमूर्ति होगन ने जीवन के अधिकार और सुरक्षित बंदरगाह सिद्धांतों पर कई ऐतिहासिक फैसले लिखे हैं।’’
न्यायमूर्ति होगन वर्तमान में प्रधान न्यायाधीश खन्ना के अदालत कक्ष की दर्शक दीर्घा में हैं और कार्यवाही देख रहे हैं।
प्रधान न्यायाधीश ने भारतीय और आयरलैंड के संविधानों के बीच समानताओं का उल्लेख किया और कहा कि उनमें ‘राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों’ के आधार पर संबंध है।
उन्होंने कहा कि भारत ने भी यह सिद्धांत अपनाया है, जिसके तहत इसे राज्यों का संघ घोषित किया गया है।
प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायमूर्ति होगन अक्टूबर 2021 से आयरलैंड के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हैं और भारतीय न्यायशास्त्र का अनुसरण करते रहे हैं।
प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘उनकी मध्यस्थता में गहरी रुचि है... कृपया उनका स्वागत करें।’’
उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति होगन आज दोपहर दिल्ली उच्च न्यायालय स्थित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का दौरा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)