विदेश की खबरें | आयरलैंड गैस स्टेशन विस्फोट : मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आपातकालीन कर्मियों ने देर रात तक पीड़ितों की तलाश में अभियान चलाया।

आयरलैंड की पुलिस ने शनिवार को बताया कि काउंटी डोनेगल के क्रिस्लो शहर के एपलग्रीन सर्विस स्टेशन में शुक्रवार को हुए विस्फोट के बाद अब किसी के लापता की कोई उम्मीद नहीं है। कम से कम आठ लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

पुलिस बल, एन गार्डा सियोचाना के मुताबिक, ‘‘अन्य लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।’’

विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आयरलैंड और पड़ोसी उत्तरी आयरलैंड के आपातकालीन कर्मी पुलिस के साथ तलाश अभियान में जुटे हैं।

विस्फोट के कारण गैस स्टेशन की इमारत ध्वस्त हो गई है। इसमें गांव की एक मुख्य दुकान और डाकघर मौजूद था। विस्फोट के कारण आसपास की अन्य इमारतों को भी क्षति पहुंची है। विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए पड़ताल जारी है।

आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा कि यह डोनेगल और पूरे देश के लिए सबसे बुरे दिनों में से एक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)