जरुरी जानकारी | इरडा ने एलआईसी, जीआईसी, न्यू इंडिया एश्योरेंस को प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण बीमाकर्ता माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), साधारण बीमा निगम (जीआईसी) और न्यू इंडिया एश्योरेंस को घरेलू प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण बीमाकर्ता (डी-एसआईआई) माना है। यही वजह है कि बीमा नियामक ने इन कंपनियों के लिये नियामकीय निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), साधारण बीमा निगम (जीआईसी) और न्यू इंडिया एश्योरेंस को घरेलू प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण बीमाकर्ता (डी-एसआईआई) माना है। यही वजह है कि बीमा नियामक ने इन कंपनियों के लिये नियामकीय निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इरडा ने एक बयान में कहा कि तीनों कंपनियों से उनके कंपनी संचालन का स्तर भी ऊपर उठाने को कहा गया है। इसके अलावा उन्हें सभी प्रासंगिक जोखिमों की पहचान करने, स्वस्थ जोखिम प्रबंधन संस्कृति को बढ़ावा देने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.

बयान में कहा गया, ‘‘डी-एसआईआई के लिये निरीक्षण के नियम भी पहले से अधिक होंगे।’’

डी-एसआईआई ऐसे आकार, बाजार महत्व और घरेलू व वैश्विक अंतर-कनेक्टिविटी वाले बीमाकर्ताओं को कहा जाता है, जिनका संकट या विफलता घरेलू वित्तीय प्रणाली में एक महत्वपूर्ण अव्यवस्था का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़े | Aadhaar-PAN Details Mismatch: क्या आपके आधार और पैन में नाम और जन्म तारीख अलग-अलग है? ऐसे करवाएं सही.

इरडा ने कहा, इसलिये राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिये बीमा सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता को लेकर डी-एसआईआई की निरंतर कार्यप्रणाली महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट