विदेश की खबरें | ईरान के विदेश मंत्री ने इजराइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अब्बास अराघची ने रविवार देर रात कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी इतालवी विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अब्बास अराघची ने रविवार देर रात कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी इतालवी विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में की।

अराघची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तेहरान में इजराइली आतंकवादी हमले पर ईरान की प्रतिक्रिया निश्चित है। हमें तनाव बढ़ने का डर नहीं है, फिर भी हम इजराइल के विपरीत ऐसा चाहते नहीं हैं।’’

तजानी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने ‘‘क्षेत्र में सैन्य कार्रवाइयों के चक्र को रोकने के लिए संयम बरतने और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया, जिससे केवल और अधिक पीड़ा होने का खतरा है।’’

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि ईरान लेबनान-इजराइल सीमा पर तनाव को रोकने के लिए हिजबुल्ला को लेकर संयम बरते, जहां यूएनआईएफआईएल (यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स इन लेबनान) दल के इतालवी सैनिक तैनात हैं।’’

उनका यह आह्वान ऐसे समय में आया है जब इजराइल और लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच रविवार को भारी गोलीबारी हुई।

हिजबुल्ला को लंबे समय से ईरान का समर्थन प्राप्त है।

इस बीच गाजा में इजराइल और हमास के बीच 10 महीने से जारी युद्ध पर अस्थायी विराम लगाने के लिए काहिरा में उच्च स्तरीय वार्ता रविवार को बेनतीजा समाप्त हो गयी। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बहरहाल, वार्ता आने वाले दिनों में निचले स्तर पर जारी रहेगी।

वार्ता के बारे में गोपनीयता की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि निचले स्तर का वार्ता दल बाकी की असहमतियों का हल निकालने की उम्मीद से अमेरिका, कतर और मिस्र के मध्यस्थों से बातचीत करने के लिए काहिरा में मौजूद रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी