विदेश की खबरें | ईरान के विदेश मंत्री अफगानिस्तान के दौरे पर, तालिबान के नेताओं से वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तालिबान के नेताओं ने अरगची से वार्ता में साझा सीमा पर तनाव, ईरान में अफगान शरणार्थियों के साथ व्यवहार और जल अधिकारों पर चर्चा की। यह 2017 के बाद से ईरान के विदेश मंत्री की काबुल की पहली यात्रा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तालिबान के नेताओं ने अरगची से वार्ता में साझा सीमा पर तनाव, ईरान में अफगान शरणार्थियों के साथ व्यवहार और जल अधिकारों पर चर्चा की। यह 2017 के बाद से ईरान के विदेश मंत्री की काबुल की पहली यात्रा है।

अफगानिस्तान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत के एक बयान के अनुसार, विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने कहा कि ईरान लगभग 35 लाख अफगान शरणार्थियों की वापसी के लिए प्रतिबद्ध है और उसका अपने पड़ोसी देश की घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है।

बयान में कहा गया कि उन्होंने हेलमंद नदी जल संधि के पूर्ण कार्यान्वयन का भी आह्वान किया, जिसमें जल संसाधनों को साझा करने की परिकल्पना की गई है।

अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री हसन अखुंद ने ईरान से अफगान शरणार्थियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कम समय में बड़े पैमाने पर लोगों को वापस भेजना संभव नहीं है। अखुंद ने यह भी कहा कि ईरान में अफगानों को मौत के घाट उतारने जैसी घटनाओं ने लोगों की भावनाओं को भड़काया है।

इससे पहले, रविवार को ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने अरगची के हवाले से कहा कि उन्हें अफगानिस्तान के साथ बेहतर रिश्तों, आर्थिक संबंधों की उम्मीद है।

ईरान ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। हालांकि, ईरान ने अफगानिस्तान के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंध बनाए रखे हैं और उसने तालिबान को ईरान की राजधानी में अफगानिस्तान के दूतावास का प्रबंधन करने की अनुमति दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट