लग्जमबर्ग में ईरान की 1.6 अरब डॉलर की संपत्ति मुक्त

एक अन्य विवाद में न्यूयॉर्क की एक अदालत ने 2012 में ईरान को 11 सितम्बर के हमले मामले में सात अरब डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था। अदालत का कहना था कि ईरान ने अल-कायदा का सहयोग किया और उसके आतंकवादियों को अपने इलाके से यात्रा करने की अनुमति दी थी।

तेहरान और वॉशिंगटन लंबे समय से दुश्मन हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2018 में जब परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया और उस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए तब से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया ।

एक अन्य विवाद में न्यूयॉर्क की एक अदालत ने 2012 में ईरान को 11 सितम्बर के हमले मामले में सात अरब डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था। अदालत का कहना था कि ईरान ने अल-कायदा का सहयोग किया और उसके आतंकवादियों को अपने इलाके से यात्रा करने की अनुमति दी थी।

ईरान ने आरोपों से इंकार किया है और भुगतान करने से मना कर दिया।

रूहानी ने रविवार को टेलीविजन के मार्फत कैबिनेट की बैठक में कहा कि ‘‘हमारे केंद्रीय बैंक, हमारे विदेश मंत्रालय ने हाल में एक अच्छी कानूनी लड़ाई जीती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 1.6 अरब डॉलर लग्जमबर्ग में थे और अमेरिका ने उस पर नजर गड़ा रखी थी।’’

उन्होंने घोषणा की कि महीनों के प्रयत्न के बाद ‘‘कुछ समय पहले हम सफल हुए और अमेरिकियों के चंगुल से इस धन को मुक्त करा लिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू