Iran-Taliban War Video: तालिबान और ईरान में छिड़ी है जंग! एक दूसरे पर मिसाइल, रॉकेट और गोलियों से कर रहे हमला

तालिबान ने ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत तथा अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत की सीमा पर शनिवार सुबह गोलीबारी शुरू कर दी। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गोलाबारी में ‘‘कई लोग हताहत हुए हैं और संपत्ति को गंभीर नुकसान भी पहुंचा है।’’

Taliban (Photo Credit: Twitter)

Iran-Taliban War: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने देश के उप पुलिस प्रमुख जनरल कासिम रेजाई के हवाले से कहा कि तालिबान ने ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत तथा अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत की सीमा पर शनिवार सुबह गोलीबारी शुरू कर दी. समाचार एजेंसी के मुताबिक, गोलाबारी में ‘‘कई लोग हताहत हुए हैं और संपत्ति को गंभीर नुकसान भी पहुंचा है.’’

वहीं, अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने ईरान पर गोलीबारी की शुरुआत करने का आरोप लगाया. ताकोर ने कहा कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक व्यक्ति अफगानिस्तान का और दूसरा ईरान का था.

ताकोर ने बताया कि गोलीबारी में कुछ अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है. वहीं, ईरान सरकार ने कहा है कि गोलीबारी में ईरान का कोई सुरक्षाकर्मी हताहत नहीं हुआ है. हालांकि, अखबार ‘तेहरान टाइम्स’ ने कहा है कि गोलीबारी में तीन ईरानी सीमा रक्षकों की मौत हो गई.

इस महीने की शुरुआत में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने तालिबान को हेलमंद नदी पर ईरान के जल क्षेत्र के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी थी. रईसी की टिप्पणी ईरान में पानी के बारे में लंबे समय से जारी चिंताओं पर सबसे तीखी टिप्पणी थी.

इस बीच, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने हेलमंद नदी के पानी के अधिकार पर चर्चा करने के लिए अफगानिस्तान में एक ईरानी दूत से मुलाकात की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड