विदेश की खबरें | ईरान ने ब्रिटेन के दूत को फिर किया तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि ईरानी प्राधिकारियों ने 10 दिन से भी कम समय में ब्रितानी राजदूत साइमन शेरक्लिफ को दूसरी बार तलब किया और लंदन के ‘‘भड़काऊ एवं गलत व्याख्या करने और हस्तक्षेप करने वाले बयानों की कड़ी निंदा की।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि ईरानी प्राधिकारियों ने 10 दिन से भी कम समय में ब्रितानी राजदूत साइमन शेरक्लिफ को दूसरी बार तलब किया और लंदन के ‘‘भड़काऊ एवं गलत व्याख्या करने और हस्तक्षेप करने वाले बयानों की कड़ी निंदा की।’’

इससे दो दिन पहले ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवर्ली ने ईरानी प्राधिकारियों से शांतिपूर्वक एकत्र होने के अधिकार का सम्मान करने, संयम बरतने और ‘‘गलत तरीके से हिरासत में लिए गए’’ प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की अपील की थी।

उल्लेखनीय है कि कथित तौर पर हिजाब ठीक से नहीं पहनने के चलते धर्माचार पुलिस ने 22 वर्षीय महसा अमीनी को हिरासत में लिया था और बाद में उसकी मौत के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन होने लगे। ईरानी सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

ईरानी नेताओं ने पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका और इजराइल पर अमीनी की मौत के बाद दंगे भड़काने का आरोप लगाया, लेकिन उसने इस संबंध में कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए।

अमीनी की मौत के खिलाफ प्रदर्शन बुधवार को तीसरे सप्ताह भी जारी रहे। ईरान के सरकारी टेलीविजन की खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों में कम से कम 41 लोग मारे गये हैं, जबकि मानवाधिकार समूहों ने यह संख्या कहीं अधिक होने का दावा किया है।

एपी

दुबई, 25 सितंबर (एपी) ईरान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने लंदन में स्थित फारसी के मीडिया संस्थानों के खिलाफ विरोध जताने के लिए ब्रिटेन के राजदूत सिमोन शेरक्लिफ को तलब किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\