ईरान ने कोरोना वायरस की वजह से लागू संक्षिप्त लॉकडाउन के बाद पाबंदियां हटाने की शुरुआत की

प्रशासन ने चार अप्रैल को पारसी नववर्ष नवरोज की छुट्टियां खत्म होने के बाद सरकारी एजेंसियों और सभी गैर जरूरी कारोबार को एक हफ्ते और बंद रखने का आदेश दिया था।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,300 से अधिक है।

प्रशासन ने चार अप्रैल को पारसी नववर्ष नवरोज की छुट्टियां खत्म होने के बाद सरकारी एजेंसियों और सभी गैर जरूरी कारोबार को एक हफ्ते और बंद रखने का आदेश दिया था।

सरकारी मीडिया ने बताया कि राजधानी तेहरान से बाहर स्थित सरकारी कार्यालयों को शनिवार दो तिहाई कर्मचारियों के साथ खोल दिया गया जबकि एक तिहाई कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। इसके साथ जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं, उन्हें घर से काम करने में प्राथमिकता दी गई है। तेहरान से बाहर स्थित कारोबार को भी शनिवार को खोलने की अनुमति दे दी गई।

सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान में कारोबार को अगले शनिवार से खोलने की अनुमति दी जाएगी लेकिन उन्हें प्रशासन के समक्ष पंजीकरण कराना होगा और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तैयार सामाजिक मेल मिलाप से दूरी के दिशानिर्देश का अनुपालन करना होगा। तेहरान में सरकारी कार्यालय भी दो तिहाई कर्मचारियों के साथ खुलेंगे और शेष घर से काम करेंगे।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से और 125 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 4,357 हो गई है। ईरान में 70 हजार से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें 40 हजार से अधिक ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि अधिकतर मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण देखने को मिले और वे कुछ हफ्तों में ही ठीक हो गए लेकिन बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को गंभीर समस्या हो सकती है और यहां तक कि उनकी मौत हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि ईरान ने संक्रमण फैलने और कई मौतें होने के बावजूद लॉकडाउन करने से इनकार कर दिया था जबकि ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी संक्रमण से मौत हुई है।

ईरान ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि आर्थिक नुकसान के मद्देनजर उसने यह फैसला किया क्योंकि परमाणु कार्यक्रम के चलते लगे अमेरिकी प्रतिबंध की वजह से अर्थव्यवस्था पहले ही बुरे दौर से गुजर रही है।

अमेरिका ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मानवीय आधार पर मदद की पेशकश की थी लेकिन ईरान ने अमेरिकी प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए प्रतिबंध हटाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\