विदेश की खबरें | संवर्धित यूरेनियम के भंडार तक पहुंच सकता है ईरान : इजराइल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं जिस एजेंसी ने दो अन्य परमाणु स्थलों पर गिराए गए अमेरिकी ‘‘बंकर बस्टर’’ बमों का निर्माण किया था उसने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अभी भी डेटा का इंतजार कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये बम लक्ष्यों को भेद पाए या नहीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं जिस एजेंसी ने दो अन्य परमाणु स्थलों पर गिराए गए अमेरिकी ‘‘बंकर बस्टर’’ बमों का निर्माण किया था उसने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अभी भी डेटा का इंतजार कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये बम लक्ष्यों को भेद पाए या नहीं।

दोनों घटनाक्रम पिछले महीने किए गए हमलों में हुए नुकसान पर अलग-अलग राय रखते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर कायम हैं कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों को ‘‘नष्ट’’ कर दिया है। वहीं अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि हमलों से फोर्दो, नतांज और इस्फहान परमाणु केन्द्रों को काफ़ी नुकसान पहुंचा है लेकिन वे नष्ट नहीं हुए हैं।

वरिष्ठ इजराइली अधिकारी ने कहा कि माना जाता है कि ईरान का अधिकांश संवर्धित यूरेनियम तीसरे स्थल इस्फ़हान में गहराई से दबा हुआ है। अमेरिका ने तीनों परमाणु केद्रों को निशाना बनाने के लिए बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों का इस्तेमाल किया।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पत्रकारों को यह जानकारी दी क्योंकि इस आकलन को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इजराइली अधिकारी ने कहा कि इजराइल का मानना ​​है कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम तीनों जगहों पर था और उसे कहीं और नहीं ले जाया गया। परमाणु एवं अप्रसार विशेषज्ञों ने कहा था कि पिछले महीने इजराइली हमलों और अमेरिका के हमलों में शामिल होने की आशंका के बाद ईरान ने अपने भंडार कहीं और सुरक्षित स्थान पर छिपा दिये होंगे।

इजराइली अधिकारी ने कहा कि इस्फ़हान में जो संवर्धित यूरेनियम है उसे ईरान अब भी प्राप्त कर सकता है लेकिन उस तक ​​पहुंचने के लिए बहुत कठिन प्रयास करने होंगे।

वहीं ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने सोमवार को एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिकी हवाई हमलों से उनके देश के परमाणु केन्द्रों को इतना नुकसान पहुंचा है कि ईरानी अधिकारी अभी तक वहां पहुंच नहीं पाए हैं।

पेजेशकियान ने अमेरिकी प्रसारक टकर कार्लसन के साथ साक्षात्कार में कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी के साथ सहयोग पुनः शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन अभी वह संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को वहां तक निर्बाध पहुंच देने के संबंध में कोई वादा नहीं कर सकते।

वहीं अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने पिछले महीने कहा था कि ‘‘यूरेनियम के संवर्धन की क्षमता वाले तीन ईरानी केन्द्रों को काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है।’’

ग्रॉसी ने हालांकि कहा था, ‘‘ सच कहूं तो कोई यह दावा नहीं कर सकता कि सब कुछ समाप्त हो गया है और वहां कुछ भी नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा