विदेश की खबरें | ईरान ने जून में असैन्य परमाणु केन्द्र पर हुए हमले के लिये इजराइल को जिम्मेदरा बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खबर के अनुसार ईरान के मंत्रिमंडल के प्रवक्ता अली राबेई ने कहा कि यह कथित हमला ईरान के परमाणु करार को लेकर वैश्विक शक्तियों के साथ वियना में चल रही वार्ता को पटरी से उतारने के लिये किया गया था।

खबर के अनुसार ईरान के मंत्रिमंडल के प्रवक्ता अली राबेई ने कहा कि यह कथित हमला ईरान के परमाणु करार को लेकर वैश्विक शक्तियों के साथ वियना में चल रही वार्ता को पटरी से उतारने के लिये किया गया था।

इरना ने राबेई के हवाले से कहा कि ऐसी कार्रवाई से ईरान केवल मजबूत होगा।

राबेई ने कहा, ''यहूदी शासन यह दर्शाने के लिये ऐसी हरकतें कर रहा है कि वह ईरान को रोक सकता है और ईरान के साथ वार्ता की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जब भी कभी नुकसान पहुंचाने के इरादे से कोई हमला किया गया तब हमारी ताकत और बढ़ गई।''

ईरान ने उस हमले की थोड़ी जानकारी देते हुए कहा था कि परमाणु केन्द्र राजधानी तेहरान के उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 40 किलोमीटर दूर कराज शहर में स्थित है।

सरकारी टीवी ने 23 जून को कहा था कि यह ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन से संबंधित भवन पर हमले का प्रयास था। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\