विदेश की खबरें | परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका ने रोम में दूसरे दौर की वार्ता शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर रोम के कैमिलुशिया क्षेत्र में ओमानी दूतावास में बंद कमरे में हुई वार्ता के बारे में जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर रोम के कैमिलुशिया क्षेत्र में ओमानी दूतावास में बंद कमरे में हुई वार्ता के बारे में जानकारी दी।

यह वार्ता पिछले सप्ताहांत ओमान में आयोजित प्रारंभिक बैठक पर आधारित होगी। वार्ता की मध्यस्थता फिर से ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी द्वारा की जाएगी।

इस वार्ता की सफलता अमेरिकी अरबपति स्टीव विटकॉफ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया के अमेरिकी राजदूत, और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची पर निर्भर करेगी।

खतरा इस बात का है कि ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी या इजराइली सैन्य हमला हो सकता है, या ईरान परमाणु हथियार बनाने की अपनी धमकियों पर अमल कर सकता है।

इस बीच, गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध और यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है।

यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले एक अहम तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए। रास ईसा बंदरगाह पर रात में अमेरिकी हवाई हमले के बाद टैंकर ट्रक जलते हुए मलबे में तब्दील हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\