विदेश की खबरें | ईरान और अमेरिका ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर चौथे दौर की वार्ता शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई, 11 मई (एपी) ईरान और अमेरिका ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर रविवार को चौथे दौर की वार्ता शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुबई, 11 मई (एपी) ईरान और अमेरिका ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर रविवार को चौथे दौर की वार्ता शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पश्चिम एशिया की यात्रा से ठीक पहले यह वार्ता हो रही है।

ओमान में हो रही इस वार्ता में ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी मध्यस्थता करेंगे। अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​है कि वार्ता में पिछले दौर की वार्ताओं की तरह अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष दोनों पक्ष शामिल होंगे, लेकिन मस्कट और रोम में हुए अन्य दौरों की तरह इसके बारे में जानकारी अभी भी कम ही हैं।

इस वार्ता का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना है, जिसके बदले में अमेरिका द्वारा इस्लामी गणराज्य पर लगाए गए कुछ कठोर आर्थिक प्रतिबंधों को हटाना तथा दोनों देशों के बीच आधी सदी से चली आ रही शत्रुता को समाप्त करना है।

ट्रंप ने बार-बार धमकी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो वह ईरान के कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमले करेंगे।

ईरानी अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि वे अपने यूरेनियम भंडार को हथियार स्तर तक समृद्ध करके परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस बीच इजराइल ने धमकी दी है कि यदि उसे खतरा महसूस हुआ तो वह ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला कर देगा, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने घोषणा की कि वार्ता शुरू हो गई है।

अमेरिकी पक्ष की ओर से हालांकि इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिली।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\