खेल की खबरें | आईपीएल की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति ने नारायण के एक्शन को सही पाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायाण के गेंदबाजी एक्शन को रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति ने पाक साफ करार दिया। संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए नारायण की पिछले हफ्ते शिकायत की गई थी।

अबु धाबी, 18 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स के वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायाण के गेंदबाजी एक्शन को रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति ने पाक साफ करार दिया। संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए नारायण की पिछले हफ्ते शिकायत की गई थी।

पिछले शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नाइट राइडर्स के मुकाबले के दौरान नारायण की शिकायत की गई और अगर ऐसा एक बार फिर होता तो उन्हें लीग में गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया जाता।

यह भी पढ़े | KKR vs SH, IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, शेख जायेद स्टेडिम में होगा मुकाबला.

खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी को उस समय राहत मिली जब आईपीएल की समिति ने उनके गेंदबाजी एक्शन को पाक साफ पाया।

आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नारायण के गेंदबाजी एक्शन को आईपीएल की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति ने पाक साफ पाया है।’’

यह भी पढ़े | DC vs CSK 34th IPL Match 2020: शारजाह में शिखर धवन का धमाका, दिल्ली ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया.

शिकायत होने के बाद नारायण को आईपीएल चेतावनी सूची में रखा गया था।

नाइट राइडर्स ने विशिष्ट समिति से नारायण के एक्शन के आधिकारिक आकलन का आग्रह किया था और पीछे और साइड के कोण से उनके एक्शन की स्लो मोशन फुटेज भी सौंपी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘समिति ने नारायण के एक्शन की फुटेज की सभी गेंदों की सतर्कता से समीक्षा की और इस निष्कर्ष पर पहुंची कि ऐसा लगता है कि उनकी कोहनी स्वीकृत सीमा के अंदर ही मुड़ती है। ’’

बयान के अनुसार, ‘‘समिति ने साथ ही कहा कि नारायण आईपीएल 2020 के मैचों में उसी एक्शन के साथ गेंदबाजी करेंगे जिसकी वीडियो फुटेज समिति को सौंपी गई।’’

इस 32 साल के क्रिकेटर को अब आईपीएल की संदिग्ध एक्शन चेतावनी सूची से हटा दिया गया है।

नारायण को 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया था जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को उनका गेंदबाजी एक्शन अवैध लगा था। लेकिन 2016 में उन्हें सुधारवादी एक्शन के साथ खेल के सभी प्रारूपों में गेंदबाजी की स्वीकृति दी गई।

पाकिस्तान सुपर लीग 2018 के दौरान भी नारायण के एक्शन की शिकायत हुई लेकिन अंतत: यह सही पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\