IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान, कहा-आईपीएल ने खिलाड़ियों के समय पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एकाधिकार किया खत्म

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने खिलाड़ियों के समय पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एकाधिकार को खत्म कर दिया है और उन्होंने कहा कि भविष्य में खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर राष्ट्रीय टीम को महत्व देने के लिए मनाना चुनौती होगा.

आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Photo: @TripleMAdelaide/Twitter)

बेकेनहैम (ब्रिटेन), चार जून ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने खिलाड़ियों के समय पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एकाधिकार को खत्म कर दिया है और उन्होंने कहा कि भविष्य में खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर राष्ट्रीय टीम को महत्व देने के लिए मनाना चुनौती होगा. कमिंस ने कहा कि आईपीएल ने एक दशक पहले क्रिकेट का परिदृश्य बदल दिया था और ऐसे में वह ट्रेंट बोल्ट के न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुबंध को ठुकरा कर विश्व भर की टी20 लीग में खेलने के फैसले से सहमत दिखे. यह भी पढ़ें: अंजिक्या रहाणे के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल में करो या मरो जैसी होगी स्थिति

भारत के खिलाफ सात जून से ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले कमिंस ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा,‘‘पिछले कुछ समय से लग रहा था कि ऐसा होने जा रहा है और अब ऐसा हो रहा है.’’

उन्होंने कहा,‘‘ खिलाड़ियों के समय पर अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एकाधिकार नहीं रहा. आईपीएल ने एक दशक पहले इसमें बदलाव कर दिया था, लेकिन अब अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं और इसलिए मेरा मानना है कि हमें इसको लेकर सक्रिय होना होगा.’’

कमिंस चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी किसी भी अन्य चीज पर राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता दें लेकिन उन्होंने कहा कि मोटी धनराशि वाले फ्रेंचाइजी आधारित लीग के मौजूदा समय में ऐसा करना चुनौतीपूर्ण होगा.

उन्होंने कहा,‘‘ हमें ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने को जितना हो सके उतना खास बनाना होगा. लेकिन यह चुनौती बनने जा रहा है. हमें इसको लेकर गंभीरता से विचार करना चाहिए।’’

कमिंस ने इसके साथ ही कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ने द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखलाओं को अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है. उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने को लेकर उत्साहित हैं.

कमिंस ने कहा, ‘‘हमने भारत को पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था, जो मुझे लगता है कि बहुत से लोग भूल गए हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कारण अब प्रत्येक श्रृंखला अधिक महत्वपूर्ण बन गई हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\