देश की खबरें | आईपीएल फाइनल 28 मई को अहमदाबाद में, चेन्नई में पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा जो दूसरे क्वालीफायर का भी मेजबान होगा जबकि पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई में होगा।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा जो दूसरे क्वालीफायर का भी मेजबान होगा जबकि पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई में होगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को आईपीएल के प्लेऑफ मैचों की तारीख और स्थल की घोषणा की।

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के दूसरे क्वालीफायर और फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्रमश: 26 और 28 मई को करेगा।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला क्रमशः 23 और 24 मई को होगा। यह महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान भी है । माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल है । चेन्नई के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए धोनी 23 या 24 मई को घरेलू दर्शकों के सामने आखिरी मैच खेल सकते हैं ।

आईपीएल के 16 वें सत्र का आगाज 31 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। इस स्थल ने 2022 में फाइनल की मेजबानी भी की थी।

पिछले सत्र में आईपीएल के मैचों को मुंबई और पुणे के चार स्थानों पर खेला गया था लेकिन प्ले-ऑफ और फाइनल कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किए गए थे।

इस बार लीग चरण का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में 21 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड