IPL 2021: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक ने जहीर खान को लेकर कही बड़ी बात, कहा- जब मेरा नाम पुकारा गया तो आंखों से आंसू आ गए

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चारक ने कहा, " मैं जानता था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह अंतिम नाम होगा. और अगर नहीं तो ठीक है. मैं और मेरा परिवार टीवी पर आंखें जमाए हुए थे. नीलामी के दौरान जब जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो मेरे आंखों से आंसू आने शुरू हो गए."

युद्धवीर सिंह चारक (Photo credits: Instagram)

मुंबई: आईपीएल (IPL) की मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक (Yudhveer Singh Charak) ने कहा है कि इस साल 18 फरवरी को नीलामी के दौरान गेंदबाजी कोच जहीर खान (Zaheer Khan) ने जब उनका नाम पुकारा तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे. जहीर खान ने कहा- सौरव गांगुली की तरह ही धोनी ने भी युवाओं को सपोर्ट किया

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चारक ने कहा, " मैं जानता था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह अंतिम नाम होगा. और अगर नहीं तो ठीक है. मैं और मेरा परिवार टीवी पर आंखें जमाए हुए थे. नीलामी के दौरान जब जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो मेरे आंखों से आंसू आने शुरू हो गए."

उन्होंने कहा, " मैं बयां नहीं कर सकता कि मेरे लिए यह कितना अविश्वसनीय था. मुंबई के लिए चयन होना मेरे और मेरे राज्य जम्मू कश्मीर के लिए बहुत बड़ी बात थी. मेरे राज्य के टीम साथियों को मुझसे बहुत उम्मीदें थी कि मैं मैच खेलूंगा और अपने राज्य का नाम रौशन करूंगा."

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके चारक को मुंबई इंडियंस ने इस बार आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल