देश की खबरें | आईओए की चुनाव प्रक्रिया शुरू, नामांकन 25 नवंबर से दाखिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के लंबित चुनाव कराने की प्रक्रिया बुधवार को निर्वाचन अधिकारी के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही शुरू हो गई। इन चुनाव में कार्यकारी परिषद के सदस्यों को चुना जाएगा जिसमें अध्यक्ष भी शामिल हैं।

नई दिल्ली, 16 नवंबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के लंबित चुनाव कराने की प्रक्रिया बुधवार को निर्वाचन अधिकारी के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही शुरू हो गई। इन चुनाव में कार्यकारी परिषद के सदस्यों को चुना जाएगा जिसमें अध्यक्ष भी शामिल हैं।

दस दिसंबर को होने वाले चुनाव के इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर से 27 नवंबर तक व्यक्तिगत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन एक से तीन दिसंबर तक वापस लिए जा सकते हैं।

भारतीय निर्वाचन आयोग के पूर्व महासचिव और निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मान्यता प्राप्त सदस्य इकाइयों से निर्वाचक मंडल के नाम प्राप्त करने की समय सीमा 20 नवंबर निर्धारित की गई है।

दस दिसंबर को चुनावों से पहले आईओए महासभा में उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ियों (एसओएम) को शामिल करने की पुष्टि की जाएगी। एसओएम का चयन आईओए के नवनिर्वाचित खिलाड़ी आयोग द्वारा किया जाएगा। चुनाव के ही दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

आईओए ने 10 नवंबर को उच्चतम न्यायालय और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की देखरेख में तैयार किए गए अपने मसौदा संविधान को अपनाया था लेकिन कई सदस्यों ने कहा कि शीर्ष अदालत द्वारा इसे अनिवार्य किए जाने के बाद उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया।

आईओए के चुनाव पिछले साल दिसंबर में होने थे लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय में एक लंबित मामले के कारण ऐसा नहीं हो पाया। दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें इसे राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुकूल बनाने के लिए चुनाव कराने से पहले इसके संविधान में संशोधन की मांग की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज