देश की खबरें | आईओए का ओलंपिक से पहले प्रशिक्षण सुविधाओं की पहचान के लिए दल को पेरिस भेजने का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की नवनिर्वाचित कार्यकारी परिषद ने पीटी उषा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओलंपिक से पूर्व खेलों के प्रशिक्षण सुविधाओं की पहचान करने के लिए अपने दो सदस्यों को पेरिस भेजने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की नवनिर्वाचित कार्यकारी परिषद ने पीटी उषा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओलंपिक से पूर्व खेलों के प्रशिक्षण सुविधाओं की पहचान करने के लिए अपने दो सदस्यों को पेरिस भेजने का फैसला किया है।

आईओए अध्यक्ष उषा ने उपाध्यक्ष गगन नारंग और संयुक्त सचिव कल्याण चौबे को खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ 2024 ओलंपिक के लिए पेरिस में संयुक्त मुआयना (रेकी) करने के लिए नामित किया है।

टीम पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की तैयारी के लिए जरूरतों की पहचान करने पर काम करेगी।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ यह मुआयना चरणों में होगा, पहले चरण में पेरिस में खिलाड़ियों के खेल से पहले के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें संबंधित खिलाड़ियों के खेल स्थल से विभिन्न स्थानों की दूरी, होटल की उपलब्धता और प्रतियोगिता के बीच रणनीतिक आवास और भोजन योजना के बारे में पता लगाया जाएगा। ’’

मुआयाना करने के बाद यह टीम खिलाड़ियों के लिए निकटतम प्रशिक्षण सुविधाओं की भी पहचान करेगी, जो परिस्थितियों और मौसम के मामले में वास्तविक स्थलों के समान होगी।

इस बैठक में उपाध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव, संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक और कार्यकारी परिषद के सदस्य अमिताभ शर्मा, हरपाल सिंह, रोहित राजपाल, डोला बनर्जी और योगेश्वर दत्त भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज