PCB Drama: इंजमाम उल हक ने मोहम्मद हफीज को हटाने के पीसीबी के फैसले पर उठाए सवाल, खिलाड़ियों का रिस्पेक्ट करने की मांग की

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने मोहम्मद हफीज को हाल में खराब नतीजों के कारण टीम निदेशक पद से हटाने के लिये देश के क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की

इंजमाम-उल-हक ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

कराची, चार मार्च पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने मोहम्मद हफीज को हाल में खराब नतीजों के कारण टीम निदेशक पद से हटाने के लिये देश के क्रिकेट बोर्ड की आलोचना की.

इंजमाम ने साथ ही कहा कि जब अधिकारी ही टीम के प्रदर्शन के लिए कोई जिम्मेदारी उठाने से इनकार कर रहे हैं तो प्रशासनिक भूमिका निभा रहे पूर्व खिलाड़ियों को निशाना बनाना अनुचित है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आस्ट्रेलिया से टेस्ट श्रृंखला में मिली 0-3 की हार के बाद न्यूजीलैंड से टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृखंला में मिली 1-4 की हार के बाद पिछले महीने हफीज से नाता तोड़ लिया था. यह भी पढ़ें: अनंत- राधिका की प्री-वेडिंग सेरमोनी में जान्हवी कपूर ने एमएस धोनी के साथ बिताएं खूबसूरत पल, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत फोटो 

हफीज का अनुबंध शुरू में कम समय के लिए था लेकिन खेल मंत्रालय की सिफारिश के बाद न्यूजीलैंड में टी20 श्रृंखला के बाद इसे समाप्त कर दिया गया.

इंजमाम ने एक टीवी शो पर कहा, ‘‘क्या कोई मुझे मोहम्मद हफीज को टीम निदेशक पद से हटाने तथा आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के बाद मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज को बरकरार रखने के पीछे का कारण समझा सकता है. ‘‘

उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा, ‘‘क्या दोनों को एक ही समय नियुक्त नहीं किया गया था और दोनों को एक ही जिम्मेदारी नहीं सौंपी गयी थी तो फिर सिर्फ हफीज को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया गया और वहाब रियाज को नहीं? ’’

पिछले साल विश्व कप के दौरान इंजमाम ने मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने पीसीबी से खिलाड़ियों का सम्मान करने का अनुरोध किया.

इंजमाम ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि पीसीबी के चेयरमैन का पद बहुत सम्मानजनक है तो क्या पूर्व कप्तान और पूर्व दिग्गज भी बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों से इसी तरह का सम्मान पाने का हकदार नहीं हैं.’’

इंजमाम ने साथ ही आरोप लगाया कि हितों के टकराव के आरोपों पर बोर्ड के साथ उनके विवाद पर पूर्व पीसीबी चेयरमैन जका अशरफ द्वारा सम्मान नहीं दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि अशरफ के रवैये से उन्हें काफी दुख हुआ था.

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट इस तरीके से नहीं चलाया जा सकता. अब समय आ गया है जब बोर्ड के अधिकारियों को भी अपने काम के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट