जरुरी जानकारी | निश्चित आय वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं से निवेशकों ने फरवरी में 13,815 करोड़ निकाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों ने निश्चित आय वाली यानी बॉन्ड में निवेश से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं से फरवरी में 13,815 करोड़ रुपये निकाले। इसके साथ ही नीतिगत दर में वृद्धि का दौर जल्दी समाप्त होने की उम्मीदों के बावजूद लगातार तीसरे महीने म्यूचुअल फंड से निकासी हुई है।

नयी दिल्ली, 13 मार्च निवेशकों ने निश्चित आय वाली यानी बॉन्ड में निवेश से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं से फरवरी में 13,815 करोड़ रुपये निकाले। इसके साथ ही नीतिगत दर में वृद्धि का दौर जल्दी समाप्त होने की उम्मीदों के बावजूद लगातार तीसरे महीने म्यूचुअल फंड से निकासी हुई है।

इससे पहले ऐसे कोषों से जनवरी में 10,316 करोड़ रुपये जबकि दिसंबर में 21,947 करोड़ रुपये निकाले गये थे।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2022 में म्यूचुअल फंड्स में 3,668 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

निश्चित आय वाले कोष की 16 श्रेणियों में से नौ में समीक्षाधीन महीने में निकासी हुई जबकि शेष छह में निवेश हुआ। बहुत कम अवधि के निवेश वाले कोष से भारी निकासी हुई। कुल मिलाकर, बॉन्ड से जुड़े फंडों में समीक्षाधीन समय में 13,815 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

मॉर्निंगस्टार इंडिया की शोध प्रबंधक- वरिष्ठ विश्लेषक कविता कृष्णन ने कहा कि निवेशक अन्य संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, नये विकल्प मिलने से भी निवेशक बॉन्ड के बजाए इसे तरजीह दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतिगत दर के मोर्चे पर अगर कुछ बदलाव होता है, तो निवेशक बॉन्ड में निवेश के लिये फिर से आ सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी