जरुरी जानकारी | बाजार में तीन दिन की गिरावट से निवेशकों की पूंजी 12 लाख करोड़ रुपये घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और तिमाही आय को लेकर चिंताओं के कारण बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 12 लाख करोड़ रुपये घट गई।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी और तिमाही आय को लेकर चिंताओं के कारण बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 12 लाख करोड़ रुपये घट गई।

साथ ही, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर सूचकांक में मजबूती ने निवेशकों की निराशा को और बढ़ा दिया।

तीन दिनों में बीएसई सेंसेक्स 820.2 अंक यानी 1.04 प्रतिशत गिरा।

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 77,378.91 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 95 अंक यानी 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,431.50 पर आ गया।

तीन दिनों की गिरावट से बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 12,07,314.99 करोड़ रुपये घटकर 4,29,67,835.05 करोड़ रुपये (पांच लाख करोड़ डॉलर) पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\