जरुरी जानकारी | जम्मू-कश्मीर में क्वार जलविद्युत परियोजना के लिये 4,526 करोड़ रुपये निवेश को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 540 मेगावॉट क्षमता की क्वार पनबिजली परियोजना के निर्माण के लिये 4,526.12 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 540 मेगावॉट क्षमता की क्वार पनबिजली परियोजना के निर्माण के लिये 4,526.12 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल के निर्णय की जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने 4,526.12 करोड़ रुपये की लागत से 540 मेगावॉट क्षमता की क्वार जलविद्युत परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है।’’

इस परियोजना से 197.55 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इसे 54 महीनों में चालू किया जाएगा। इस परियोजना से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से करीब 2,700 लोगों को रोजगार मिलेगा।

परियोजना जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी पर लगायी जाएगी। इसका क्रियान्वयन चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लि. करेगी।

चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स एनएचपीसी और जेकेएसपीडीसी (जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसमें एनएचपीसी की 49 प्रतिशत और जेकेएसपीडीसी की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी का गठन चेनाब नदी पर जलविद्युत की अपार संभावनाओं को देखते हुए किया गया है। इसे 13 जून, 2011 को बनाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी