जरुरी जानकारी | खुफिया जानकारियों के आधार पर चीन से आने वाले सामानों की हो रही जांच: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने खुफिया जानकारियों के आधार पर चीन से आने वाले सामानों की सभी खेपों का भौतिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। यह ऐसे समय किया जा रहा है भारत और चीन के बीच सीमा विवाद नये शिखर पर पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 25 जून भारतीय सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने खुफिया जानकारियों के आधार पर चीन से आने वाले सामानों की सभी खेपों का भौतिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। यह ऐसे समय किया जा रहा है भारत और चीन के बीच सीमा विवाद नये शिखर पर पहुंच गया है।

इस मामले से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े सरकारी सूत्रों ने बताया कि हालांकि, इसे लेकर कोई औपचारिक आदेश नहीं है, लेकिन भारतीय सीमा शुल्क प्राधिकरण चीन से आने वाली हर उस खेप का विशेष निरीक्षण कर रहा है, जो किसी भी हवाई अड्डे या बंदरगाह पर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

उन्होंने कहा कि अधिकारी दस्तावेज, माल और मूल्यांकन की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "चीन से कंटेनरों को स्वीकार करने या न करने के बारे में कोई आदेश (मौखिक या लिखित) सीमा शुल्क या केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआईसी) द्वारा किसी भी बंदरगाह को जारी नहीं किये गये हैं। यदि कुछ मामलों में कंटेनरों को रोका जाता है, तो वह खुफिया जानकारी के कारण होता है। यह जोखिम के आकलन के आधार पर होने वाला नियमित कदम है।’’

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

सूत्रों ने आगे कहा कि हालांकि माल के वास्तविक तौर पर निरीक्षण के कारण निकासी में देरी होती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में सीमा शुल्क अधिकारियों को अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय में काम करना होगा।

इस कदम के परिणामस्वरूप चीन द्वारा भी भारतीय निर्यातकों के साथ जवाबी कार्रवाई करने की खबरें हैं। ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि भारतीय निर्यातकों की खेपों को हांगकांग में रोका गया है।

भारतीय निर्यातकों के निकाय फिओ ने मुंबई और चेन्नई बंदरगाह पर भारतीय अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई के जवाब में हांगकांग और चीन के बंदरगाहों पर अपनी खेप रोके जाने पर चिंता व्यक्त की। फिओ ने वाणिज्य सचिव को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के साथ मामला उठाने के लिये पत्र लिखा है।

पिछले हफ्ते, पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ एक हिंसक टकराव में कर्नल सहित भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गये थे। इससे दोनों देशों के बीच सीमा तनाव बढ़ गया है।

भारत के कुल आयात का लगभग 14 प्रतिशत चीन से आता है। अप्रैल 2019 से फरवरी 2020 के बीच, भारत ने चीन से 62.4 डॉलर का माल आयात किया, जबकि पड़ोसी देश को इस दौरान 15.5 अरब डॉलर का ही निर्यात किया गया।

चीन से आयात किये जाने वाले मुख्य सामानों में घड़ियां, संगीत वाद्ययंत्र, खिलौने, खेल के सामान, फर्नीचर, गद्दे, प्लास्टिक, विद्युत उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रसायन, लोहा और इस्पात की वस्तुएं, उर्वरक, खनिज ईंधन व धातुएं शामिल हैं।

सुमन महाबीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट