ताजा खबरें | अर्नब के खिलाफ मामला बंद करने को लेकर पहले के आईओ के खिलाफ होगी जांच

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र में 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले की पहले तफ्तीश करने वाले अधिकारी को जांच का सामना करना पड़ेगा। इसी मामले में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वासी को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई, चार नवंबर महाराष्ट्र में 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले की पहले तफ्तीश करने वाले अधिकारी को जांच का सामना करना पड़ेगा। इसी मामले में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वासी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पहले के जांच अधिकारी (आईओ) ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी और कहा था कि कोई सबूत नहीं मिला है।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | अडाणी एंटरप्राइजेज अगले पांच साल में 50,000 करोड़ रुपये पूंजी व्यय करेगी.

महाराष्ट्र सरकार ने इस साल मई में मामले की नये सिरे से जांच कराने की घोषणा की थी। साल 2018 में अन्वय नाइक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है।

नाइक की मौत के बाद रायगढ़ जिले के अलीबाग में गोस्वामी और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | छोटे किसानों के सशक्तीकरण के लिए बायर ने किया ‘बेटर लाइफ फार्मिंग’ दायरे का विस्तार.

हालांकि, आईओ ने 26 अप्रैल 2019 को स्थानीय अदालत में `समरी रिपोर्ट` दायर कर कहा था कि कोई सबूत नहीं है।

रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले को फिर से खोलने के सरकार के फैसले के बाद रायगढ़ पुलिस ने इस साल 15 अक्टूबर को अदालत को सूचित किया था कि वे तत्कालीन आईओ के खिलाफ भी जांच करेगी।

कॉन्कॉर्ड डिज़ाइन्स प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक अन्वय नाइक ने ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि गोस्वामी, ‘आईकास्टएक्स/स्कीमीडिया’ के फिरोज शेख और ‘स्मार्ट वर्क्स’ के नीतीश सारदा द्वारा बकाया पैसों का भुगतान न किए जाने की वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ के अनुसार, इन तीनों कंपनियों द्वारा नाइक को क्रमश: 83 लाख रुपये, चार करोड़ रुपये और 55 लाख रुपये दिए जाने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\