देश की खबरें | अदालत के कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच टीम का पुनर्गठन किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार को सूचित किया गया कि अदालत के एक कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही टीम का पुनर्गठन किया गया है।

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार को सूचित किया गया कि अदालत के एक कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही टीम का पुनर्गठन किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला के समक्ष यह बयान दिया।

अदालत ने इससे पहले जांच एजेंसी से कहा था कि वह जांच अधिकारी के खिलाफ पक्षपात के आरोपों के बाद उसे बदलने पर विचार करे।

अदालत ने अहलमद (अदालत का कर्मचारी जो रिकॉर्ड रखता है) की अग्रिम जमानत याचिका और जांच को सीबीआई को स्थानांतरित करने की उसकी याचिका पर सुनवाई नौ जून के लिए स्थगित कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि एसीबी ने एक अधीनस्थ अदालत के न्यायाधीश को फंसाने के लिए रिश्वतखोरी की प्राथमिकी दर्ज की ताकि “उनके साथ बदला लिया जा सके” जबकि न्यायाधीश ने कर्मचारियों को कथित रूप से धमकाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के एक अवमानना ​​संदर्भ पर संयुक्त आयुक्त को नोटिस जारी किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी वही हैं जिनके खिलाफ उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की थी।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि हालांकि जांच अधिकारी को बदल दिया गया है, लेकिन संयुक्त आयुक्त अब भी विभाग के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू