देश की खबरें | मीडिया लीक की जांच स्वतंत्र विभाग से कराएं: दिल्ली दंगों के आरोपी ने उच्च न्यायालय से अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली दंगों के एक आरोपी ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष आरोप लगाया कि जांच के बारे में मीडिया को संवेदनशील जानकारी लीक करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई आंतरिक जांच का कोई नतीजा नहीं निकला और यह एक दिखावा है। इसकी जांच एक स्वतंत्र विभाग द्वारा की जानी चाहिए।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली दंगों के एक आरोपी ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष आरोप लगाया कि जांच के बारे में मीडिया को संवेदनशील जानकारी लीक करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई आंतरिक जांच का कोई नतीजा नहीं निकला और यह एक दिखावा है। इसकी जांच एक स्वतंत्र विभाग द्वारा की जानी चाहिए।

जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा, जो दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपपत्रित है, ने उच्च न्यायालय को बताया कि जांच के दौरान संवेदनशील जानकारी उन लोगों को लीक कर दी गई जिनके पास यह नहीं होना चाहिए था।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता के समक्ष उनके वकील ने कहा कि जिन लोगों की जांच की जानी है, उनसे जांच को अलग रखना आवश्यक है।

तन्हा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, "अगर पूछताछ से परिणाम नहीं मिल रहा है, तो अगले चरण पर जाना महत्वपूर्ण है, जो कि जांच है।"

तन्हा को मई 2020 में गिरफ्तार किया गया था और जून में जेल से रिहा कर दिया गया था, जब उच्च न्यायालय ने उसे दंगों के मामले में बड़ी साजिश पर जमानत दे दी थी।

मामले की अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\