देश की खबरें | दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को फर्जी मामले में गिरफ्तार कर सकती हैं जांच एजेंसियां : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को ​​किसी ‘फर्जी’ मामले में गिरफ्तार कर सकती हैं।

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को ​​किसी ‘फर्जी’ मामले में गिरफ्तार कर सकती हैं।

आतिशी की मौजूदगी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि एक बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा ने जांच एजेंसियों को एक फर्जी मामले में मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार से ‘आप’ का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

‘आप’ प्रमुख ने कहा, “हमें पता चला है कि वे परिवहन विभाग में आतिशी के खिलाफ एक फर्जी मामला तैयार कर रहे हैं और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना को बंद करवाना चाहते हैं।”

केजरीवाल ने कहा, “मैं जब तक जिंदा हूं, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना को बंद नहीं होने दूंगा।”

उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों को आने वाले दिनों में आतिशी को गिरफ्तार करने से पहले ‘आप’ के सभी वरिष्ठ नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है।

केजरीवाल ने कहा, “मेरे, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और आतिशी के खिलाफ छापेमारी की जाएगी। उनका मकसद हमें हमारी चुनावी तैयारियों एवं प्रचार से भटकाना और अन्य मामलों में उलझाना है।”

आतिशी ने कहा कि ‘आप’ ने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और एजेंसियों के किसी डर के बिना ऐसा करना जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि अगर उनकी एजेंसियां ​​मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज करती हैं या मुझे गिरफ्तार करती हैं, तो अंततः सच्चाई सामने आएगी। मुझे इस देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। हमारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को भी फंसाया गया था, लेकिन सच सामने आने के बाद आखिरकार उन्हें जमानत दे दी गई।”

आतिशी ने कहा, “हमें न्यायपालिका और भारत के संविधान पर भरोसा है। और उनके झूठे मामलों के बावजूद मुझे यकीन है कि हमें जल्द ही जमानत मिल जाएगी, क्योंकि अंत में जीत हमेशा सच्चाई की होती है।”

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ‘आप’ नेताओं के खिलाफ वर्षों से ऐसी साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा, “हमें मनगढ़ंत मामलों में फंसाया जा रहा है और जेल में डाला जा रहा है, लेकिन लोग इसका उचित जवाब देंगे।”

‘आप’ ने एक बयान में कहा कि लोगों को इस तरह की राजनीति पसंद नहीं है और भाजपा को दिल्ली के लोगों को बताना चाहिए कि उसने पिछले 10 वर्षों में शहर के लिए क्या किया है तथा भविष्य में उसकी क्या योजना है।

बयान में कहा गया है कि सिर्फ लोगों को जेल में डालने या अरविंद केजरीवाल को गाली देने से भाजपा को वोट नहीं मिलेंगे।

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\