देश की खबरें | अंतरराज्यीय डकैती गिरोह का भंडाफोड़, पांच धरे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा- झारखंड सीमा पर विभिन्न डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

भुवनेश्वर, चार जून ओडिशा- झारखंड सीमा पर विभिन्न डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये पांच लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक बाजार में हथियारबंद लोगों ने पिछले सप्ताह एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये नकद लूट लिए थे । उन्होंने बताया कि लुटेरों का विरोध करने पर उनलोगों ने पीड़ित की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने भागने के दौरान लोगों में दहशत पैदा करने के लिए कुछ राउंड फायरिंग भी की।

पुलिस ने बताया कि एक संयुक्त अभियान में, मयूरभंज और क्योंझर पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि इनमें से चार लोग झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले की पुलिस के सहयोग से पकड़े गये जबकि एक को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया ।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों के पास से एक इंसास राइफल, गोला-बारूद और 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग मयूरभंज और क्योंझर जिलों में डकैती के कम से कम आठ मामलों में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह का संचालन झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और आसपास के इलाकों से संचालित होता है ।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\