देश की खबरें | अंतरराज्यीय अपराधी नौ साल बाद दिल्ली में पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में 2016 में हुई डकैती और अपहरण के मामले में वांछित एक अंतरराज्यीय अपराधी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई राजस्थान में 2016 में हुई डकैती और अपहरण के मामले में वांछित एक अंतरराज्यीय अपराधी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह अपराधी करीब नौ साल से फरार था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी परवेज आलम उर्फ पंडित (45) के रूप में हुई, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर साकेत अदालत परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आलम के खिलाफ 2016 के डकैती और अपहरण मामले में राजस्थान के भरतपुर स्थित नदबई थाने में मामला दर्ज था और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।’’

पुलिस ने बताया कि आलम का मुरादाबाद के मैनाठेर थाने में आपराधिक इतिहास भी है और वह राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण, डकैती, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और वाहन चोरी सहित कम से कम 32 गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि 2011 में आलम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के निजामुद्दीन से एक टैक्सी किराये पर ली थी, चालक को नशीला पदार्थ खिलाया और वाहन लूट लिया था। उन्होंने उस वाहन के चालक को सुनसान इलाके में फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि आलम ने राजस्थान मामले में भी कथित तौर पर यही कार्यप्रणाली दोहराई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वह टैक्सी चालकों को निशाना बनाता था, उनका अपहरण करता था, उनका सामान लूटता था और उन्हें सुनसान जगहों पर छोड़ देता था। राष्ट्रीय राजधानी में कई टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी