विदेश की खबरें | नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए इंटरपोल की इस्तांबुल में बैठक शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संगठन के 194 सदस्य देशों के पुलिस प्रमुख और अन्य प्रतिनिधि तीन दिवसीय आम सभा में भाग ले रहे हैं और बृहस्पतिवार को निकाय के नए अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा।

संगठन के 194 सदस्य देशों के पुलिस प्रमुख और अन्य प्रतिनिधि तीन दिवसीय आम सभा में भाग ले रहे हैं और बृहस्पतिवार को निकाय के नए अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पर दुनिया भर के लोगों की नजर है क्योंकि निकाय के पहले चीनी प्रमुख मेंग होंगवेई अपने चार साल के कार्यकाल के बीच ही 2018 में चीन की यात्रा के दौरान गायब हो गए थे। बाद में पता लगा कि रिश्वतखोरी और अन्य अपराधों के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया था।

इंटरपोल ने तब घोषणा की कि मेंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मेंग के शेष कार्यकाल को पूरा करने के लिए जल्दी ही दक्षिण कोरिया के एक उपाध्यक्ष किम जोंग यान को चुना गया था। किम का कार्यकाल 2020 में पूरा होने वाला था, लेकिन उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले साल इंटरपोल की सालाना बैठक नहीं हो सकी थी। नए प्रमुख का चुनाव चार साल के एक कार्यकाल के लिए होगा।

मतदान को लेकर भी विवाद है क्योंकि चीन और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि शीर्ष पदों के लिए मैदान में उतर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यदि ऐसे प्रतिनिधि जीतते हैं, तो उनके देश मादक पदार्थों के तस्करों, मानव तस्करों, युद्ध अपराध के संदिग्धों और कथित चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई के बदले निर्वासित असंतुष्टों और यहां तक ​​कि अपने राजनीतिक विरोधियों को पकड़ने के लिए इंटरपोल की वैश्विक पहुंच का उपयोग करेंगे।

मानवाधिकार समूहों ने उम्मीदवारों में से एक पर संयुक्त अरब अमीरात में यातना और जबरन हिरासत जैसे मामलों में शामिल रहने का आरोप लगाया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी