जरुरी जानकारी | आंतरिक बाजार अच्छी स्थिति में : संजीव सान्याल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने शनिवार को कहा कि देश का आंतरिक बाजार अच्छी स्थिति में है और महामारी के प्रकोप के बावजूद इसकी व्यापक आर्थिक स्थिरता एक सहज स्थिति में है।

कोलकाता, 18 जून प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने शनिवार को कहा कि देश का आंतरिक बाजार अच्छी स्थिति में है और महामारी के प्रकोप के बावजूद इसकी व्यापक आर्थिक स्थिरता एक सहज स्थिति में है।

सान्याल ने यहां भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में कहा कि दो साल से चल रही महामारी के दौरान अभूतपूर्व संकट आया और उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया कभी भी साम्यावस्था में नहीं रहती’’ और उसकी गतिशीलता बदलती रहती है।

सान्याल ने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों के दौरान अपनाई गई नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया है। आंतरिक बाजार अच्छी स्थिति में है। पिछले संकट की तुलना में बैंकिंग प्रणाली अब काफी बेहतर है। व्यापक आर्थिक स्थिरता एक सहज स्थिति में है।’’

उन्होंने कहा कि आपूर्ति पक्ष, जो पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था, उसमें अब सुधार हुआ है।

उनके अनुसार भारत के पास विदेशी मुद्रा का विशाल भंडार है, जिसका उपयोग जरूरत पड़ने पर देश कर सकता है।

सान्याल ने आगे कहा, ‘‘हमें अनिश्चित भविष्य से निपटने की जरूरत है। अनिश्चितता इतनी अधिक है कि कई बार नीतियां बनाना मुश्किल हो जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\