जरुरी जानकारी | अंतरिम बजट भारत को जन-केंद्रित, समावेशी विकास प्रदान करने में मदद करेगा: उद्योग जगत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बृहस्पतिवार को पेश किए गए अंतरिम बजट 2024-25 का स्वागत करते हुए कहा कि बजट भारत को जन-केंद्रित और समावेशी विकास प्रदान करने में मदद करेगा।

नयी दिल्ली, एक फरवरी उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बृहस्पतिवार को पेश किए गए अंतरिम बजट 2024-25 का स्वागत करते हुए कहा कि बजट भारत को जन-केंद्रित और समावेशी विकास प्रदान करने में मदद करेगा।

उन्होंने बजट को भविष्योन्मुखी और ‘‘ निरंतरता तथा विश्वास का बजट’’ करार दिया जिसमें आम चुनाव से पहले पेश किए जाने के बावजूद कोई लोकलुभावन कदम की घोषणा नहीं की गई।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि सीतारमण का यह बजट भाषण सबसे छोटे भाषणों में से एक था। इसका स्वागत है और यह आत्मविश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी लोकलुभावन कदम की घोषणा नहीं की गई जैसा कि चुनाव पूर्व बजट में उम्मीद की जाती है। स्वागत योग्य कदम...’’

हीरानंदानी समूह के संस्थापक डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने कहा , ‘‘ वित्त मंत्री ने एक एकीकृत तथा न्यायसंगत विकास बजट परिव्यय को ‘डिकोड’ किया है जिसमें महत्वपूर्ण सामाजिक सुधार, आर्थिक वृद्धि मूल्य श्रृंखला को बढ़ाना, उभरते क्षेत्रों पर जोर देना और शहरी और ग्रामीण आवास को प्रोत्साहन देना शामिल है।’’

बायोकॉन लिमिटेड की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने भी कहा कि वित्त मंत्री ने निरंतर आर्थिक वृद्धि के लिए एक व्यापक मार्ग प्रशस्त किया है जो भारत को 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल करने में सक्षम बनाएगा।

जेडईआईएसएस समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (भारत) धवल राडिया ने कहा कि बजट दूरदर्शी है और ‘‘यह निरंतरता और विश्वास का बजट है।’’

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अंतरिम बजट की सराहना करते हुए इसका स्वागत किया।

स्नैपडील के सह-संस्थापक कुणाल बहल ने कहा, ‘‘ विकसित भारत 2047’’ का दृष्टिकोण निर्णायक शासन, प्रेरणादायक नेतृत्व तथा डिजिटल, भौतिक, सामाजिक बुनियादी ढांचे को वितरित करने के सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड की मजबूत नींव पर रखा गया है।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने पर्यटन तथा आतिथ्य क्षेत्र पर सरकार के जोर का स्वागत किया।

क्रिशुमी कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक मोहित जैन ने कहा, ‘‘ वित्त मंत्री द्वारा खासतौर से मध्य वर्ग के लिए एक नई आवासीय योजना की घोषणा आवास क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर है। इससे मध्यम तथा किफायती मकानों की मांग में बढ़ोतरी की संभावना है। ’’

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुदीप्ता रॉय ने कहा कि राजकोषीय रूप से विवेकपूर्ण बजट पेश करके सरकार ने निजी पूंजीगत व्यय चक्र का बहाल करने के लिए अनुकूल स्थितियां बनाई हैं।

फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एफएसआईआई) के चेयरमैन अजय राणा ने कहा, ‘‘ पिछले एक दशक में कृषि क्षेत्र में प्रगतिशील सुधारों के साथ अर्थव्यवस्था के टिकाऊ विकास को निरंतर मजबूती प्रदान करने के बाद 2024-25 के अंतरिम बजट में यह देख कर खुशी हुई कि वित्त मंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सुस्पष्ट दृष्टिकोण सामने रखा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी