देश की खबरें | रैपिड रेल कॉरिडोर के कारण मेटकाफ हाउस के पास फ्लाईओवर बनाने की योजना में अड़चन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में मेटकाफ हाउस चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की पीडब्ल्यूडी की योजना को उसी स्थान से गुजरने वाली रैपिड रेल परियोजना के कारण बाधा का सामना करना पड़ा है।

नयी दिल्ली, 21 मई उत्तरी दिल्ली में मेटकाफ हाउस चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने की पीडब्ल्यूडी की योजना को उसी स्थान से गुजरने वाली रैपिड रेल परियोजना के कारण बाधा का सामना करना पड़ा है।

पिछले महीने, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने घोषणा की थी कि सिविल लाइंस ट्रॉमा सेंटर और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) कार्यालय के पास से छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

इस परियोजना का उद्देश्य मेटकाफ हाउस चौराहे पर भीड़भाड़ कम करना है, जहां आउटर रिंग रोड और हेडगेवार रोड मिलते हैं।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में सराय काले खां आईएसबीटी और हरियाणा के करनाल के बीच नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर आकार ले रहा है, जो उस जगह से गुजर रहा है जहां फ्लाईओवर का निर्माण होना है। इस वजह से फ्लाईओवर की रूपरेखा पर फिर से विचार किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नमो भारत कॉरिडोर हाल ही में तैयार हुआ है और एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने हमसे अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है...इसलिए हमें मेटकाफ हाउस फ्लाईओवर की मौजूदा योजना की व्यवहार्यता देखनी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एक और व्यवहार्यता अध्ययन किया जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि इसलिए पीडब्ल्यूडी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए निविदा जारी करने में असमर्थ रहा है, जबकि इस साल की शुरुआत में दिल्ली के मुख्य सचिव ने व्यवहार्यता अध्ययन को मंजूरी दे दी थी।

हालांकि, एनसीआरटीसी के सूत्रों ने कहा कि उनके कॉरिडोर की योजना फ्लाईओवर योजना को मंजूरी मिलने से बहुत पहले ही बनाई गई थी। सूत्र ने कहा, ‘‘हां, हमने नमो भारत कॉरिडोर के लिए आवश्यक अनुमति को लेकर राज्य सरकार से संपर्क किया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि दोनों परियोजनाएं जन कल्याण के लिए हैं, इसलिए बीच का रास्ता निकालना होगा।

680 मीटर लंबे छह लेन वाले फ्लाईओवर के नीचे एक के बाद एक यू-टर्न बनाने का प्रस्ताव सिविल लाइंस और आस-पास के इलाकों में यातायात की भीड़ को कम करने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे उत्तरी राज्यों की ओर अंतरराज्यीय आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\