खेल की खबरें | सउदी अरब में दो मैच खेलेगी इंटर मियामी, एक फरवरी को होगी मेस्सी और रोनाल्डो की टक्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेस्सी की टीम इंटर मियामी ने सोमवार को पुष्टि की कि वह सउदी अरब में रियाद सीजन कप खेलेगी । उसका सामना अल हिलाल से 29 जनवरी को और रोनाल्डो की टीम अल नासर से एक फरवरी को होगा । सउदी प्रो लीग में ये दोनों क्लब शीर्ष पर हैं और रोनाल्डो लीग में सर्वाधिक गोल कर चुके हैं ।

मेस्सी की टीम इंटर मियामी ने सोमवार को पुष्टि की कि वह सउदी अरब में रियाद सीजन कप खेलेगी । उसका सामना अल हिलाल से 29 जनवरी को और रोनाल्डो की टीम अल नासर से एक फरवरी को होगा । सउदी प्रो लीग में ये दोनों क्लब शीर्ष पर हैं और रोनाल्डो लीग में सर्वाधिक गोल कर चुके हैं ।

इंटर मियामी के खेल निदेशक क्रिस हेंडरसन ने कहा ,‘‘ इन मैचों से हमें नये सत्र की तैयारी में मदद मिलेगी । अल हिलाल और अल नासर जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमें खुद को आजमाने का मौका मिलेगा ।’’

मेस्सी और रोनाल्डो क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 35 बार आमने सामने रहे हैं जिनमें से मेस्सी की टीम ने 16 और रोनाल्डो की टीम ने 10 मैच जीते हैं जबकि नौ मैच ड्रॉ रहे । इन मैचों में मेस्सी ने 21 गोल किये और 12 में सहायक रहे जबकि रोनाल्डो ने 20 गोल किये और एक में सहायक रहे ।

मेस्सी ने मई में सउदी अरब पर्यटन के प्रचार के लिये एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसकी वजह से उनकी पूर्व टीम पेरिस सेंट जर्मेन ने उन्हें निलंबित कर दिया था ।

मेस्सी और रोनाल्डो क्रमश: बार्सीलोना और रीयाल मैड्रिड के लिये भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\