देश की खबरें | भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले पुरी में होटलों को खाली करने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए 48 घंटे से भी कम समय बचे होने के बीच पुरी जिला प्रशासन ने सभी आगंतुकों को होटल, लॉज और अतिथि गृहों को खाली करने का निर्देश दिया क्योंकि ओडिशा सरकार ने सोमवार को होने वाले महा उत्सव में जन भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पुरी (ओडिशा), 10 जुलाई यहां भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए 48 घंटे से भी कम समय बचे होने के बीच पुरी जिला प्रशासन ने सभी आगंतुकों को होटल, लॉज और अतिथि गृहों को खाली करने का निर्देश दिया क्योंकि ओडिशा सरकार ने सोमवार को होने वाले महा उत्सव में जन भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राज्य सरकार ने लगातार दूसरे वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण जन स्वास्थ्य के हित में रथ यात्रा (रथ उत्सव) में लोगों की भागीदारी और बड़ी सभा को प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने किसी भी जन समूह को रोकने के लिए 48 घंटे के कर्फ्यू की भी घोषणा की है। प्रतिबंधात्मक उपाय रथ यात्रा से एक दिन पहले 11 जुलाई को रात आठ बजे लागू किये जायेगे और 13 जुलाई को रात आठ बजे तक जारी रहेगे।

पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने शनिवार को कहा कि होटल और लॉज के मालिकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि रथ यात्रा के दौरान कोई भी पर्यटक शहर में न रुके। उन्होंने कहा कि विभिन्न कंपनियों और कॉरपोरेट घरानों के निजी अतिथि गृहों को भी इसी तरह के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 48 घंटे की कर्फ्यू अवधि के दौरान चिकित्सा आपात स्थिति को छोड़कर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवश्यक सेवाओं का संचालन नहीं होगा।

इस बीच, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके शर्मा ने शनिवार को उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान पुरी न जाएं और इसके बजाय टीवी पर रथ यात्रा का सीधा प्रसारण देखें।

आमतौर पर त्योहार के दौरान पुरी में लगभग 10 लाख लोग इकट्ठा होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\