देश की खबरें | लखनऊ वाराणसी समेत 13 जिलों में डिजिटल लेजर तकनीक का प्रयोग करते हुये दीपावली मनाने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत 13 जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब होने के कारण दीपावली मनाने के लिए डिजिटल/लेजर आदि नई तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश दिये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 10 नवम्बर उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत 13 जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब होने के कारण दीपावली मनाने के लिए डिजिटल/लेजर आदि नई तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश दिये हैं।

एक सरकारी बयान के मुताबिक प्रदेश के जिन जनपदों के एक्यूआई का उल्लेख किया गया है, उनमें क्रमशः मुजफ्फरनगर (खराब), आगरा, वाराणसी, मेरठ व हापुड़ (बहुत खराब) तथा गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, नोएडा व ग्रेटर नोएडा, बागपत तथा बुलन्दशहर को (गंभीर) का नाम है। एनजीटी के आदेश का पालन करते हुये इन जनपदों में दीपावली मनाने के लिए डिजिटल/लेजर आदि नई तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: चुनाव परिणाम से उत्साहित बीजेपी में अपना CM बनाने की उठने लगी मांग, बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा- उनके पार्टी का हो मुख्यमंत्री.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पटाखों की बिक्री व प्रयोग पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) , नयी दिल्ली द्वारा दिये गये आदेश का तत्काल पालन करने एवं दीपावली मनाने के लिए डिजिटल/लेजर आदि नई तकनीक का प्रयोग किये जाने को बढ़ावा दिये जाने के निर्देश जारी किये हैं।

मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक अपर मुख्य सचिव, (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी मण्डलायुक्त, पुलिस आयुक्त लखनऊ एवं गौतमबुद्धनगर, पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र, जिला मजिस्ट्रेट, जनपदीय पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश जारी करते हुये एनजीटी, नयी दिल्ली के आदेश का अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: नीतीश कुमार की सत्ता विरोधी लहर और 10 लाख नौकरी के वादे के बाद भी क्यों लगा तेजस्वी यादव को झटका.

शासन द्वारा जारी निदेर्शों में यह भी कहा गया है कि जिन जनपदों में एक्यूआई मध्यम या उससे बेहतर है, वहां केवल ग्रीन क्रेकर्स बेचे जायें। एनजीटी के वर्तमान एवं पूर्व के निर्देशों का पालन करते हुये इनको बेंचा/प्रयोग किया जायेगा। इन जनपदों में दीपावली को मनाने के लिए ग्रीन क्रेकर्स व डिजिटल/लेजर आदि की नई तकनीकी के प्रयोग को आम जन में प्रोत्साहित किया जाय।

गौरतलब है कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर एनजीटी ने सोमवार यानी 9 नवंबर की आधी रात से पूरे एनसीआर में पटाखे जलाने और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 30 नवंबर की रात तक जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\