जरुरी जानकारी | रियल एस्टेट क्षेत्र में इस साल संस्थागत निवेश 4% बढ़कर 36,500 करोड़ रुपये तक : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में चालू कैलेंडर साल में संस्थागत निवेश चार प्रतिशत बढ़कर पांच अरब डॉलर या 36,500 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में चालू कैलेंडर साल में संस्थागत निवेश चार प्रतिशत बढ़कर पांच अरब डॉलर या 36,500 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है।

संपत्ति सलाहकार कोलियर्स इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के बीच निवेशक आकर्षक मूल्यांकन पर संपत्तियों की खरीद करेंगे।

वर्ष 2020 में रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश 4.8 अरब डॉलर रहा था।

कोलियर्स इंडिया की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, चालू कैलेंडर वर्ष के पहले छह माह में देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश 2.9 अरब डॉलर या 21,170 करोड़ रुपये रहा है। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में दोगुना से अधिक की वृद्धि है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हमारा अनुमान है कि पूरे साल के दौरान निवेश का आंकड़ा पांच अरब डॉलर या 36,500 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।’’

कोलियर्स ने कहा कि कार्यालय संपत्तियों को लेकर निवेशकों का आकर्षण कायम है। चालू साल की पहली छमाही में कुल निवेश में से 35 प्रतिशत कार्यालय संपत्तियों में किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी-जून के दौरान औद्योगिक और भंडारण या गोदाम क्षेत्र में 77.5 करोड़ डॉलर या 5,657 करोड़ रुपये का निवेश आया। यह 2016 के बाद सबसे ऊंचा आंकड़ा है। कुल संस्थागत निवेश में इसका हिस्सा 27 प्रतिशत रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र को नकदी की चुनौती से जूझना पड़ रहा है। चालू साल की पहली छमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र में आए कुल संस्थागत निवेश में आवासीय क्षेत्र का हिस्सा सिर्फ चार प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\