जमात
कोच्चि, 20 मई कोविड-19 महामारी के कारण विदेशों में फंसे नागरिकों को वापस लाने के मिशन के तीसरे चरण में ,भारतीय नौसेना अगले महीने की शुरुआत में पड़ोसी देश श्रीलंका में फंसे नागरिकों को वापस लाएगी।
रक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के तहत भारतीय नौसैनिक पोत जलाश्व लगभग सात सौ भारतीयों को वापस लाएगा।
उन्होंने कहा कि पोत एक जून को कोलंबो से रवाना होगा और दो जून को तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचेगा।
ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत दो चरणों में भारतीय नौसेना मालदीव से करीग 1,500 भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश वापस ला चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)












QuickLY