जरुरी जानकारी | रोजगार बढ़ाने के लिए कृषि, शिक्षा, ऊर्जा क्षेत्र में नवोन्मेष जरूरी : डब्ल्यूईएफ रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में प्रौद्योगिकियां अर्थव्यवस्थाओं और समाज के लिए ‘रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण’ हैं। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वे में कहा गया है कि अगले दशक के दौरान रोजगार बढ़ाने, वृद्धि और कल के बाजारों के लिए इन क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

नयी दिल्ली/जेनेवा, 12 जनवरी कृषि, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में प्रौद्योगिकियां अर्थव्यवस्थाओं और समाज के लिए ‘रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण’ हैं। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वे में कहा गया है कि अगले दशक के दौरान रोजगार बढ़ाने, वृद्धि और कल के बाजारों के लिए इन क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने ‘कल के बाजार : वैश्विक वृद्धि के प्रौद्योगिकी को नए स्रोतों में बदलना’ और ‘कल की नौकरियां: समावेशी और सतत अर्थव्यवस्थाओं के निर्माण के लिए सामाजिक और हरित नौकरियां’ शीर्षक से दो रिपोर्ट जारी की हैं।

इन रिपोर्ट में भविष्य के बाजारों और नौकरियों को विकसित करने के लिए उद्योग और राजनीतिक दिग्गजों से प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

डब्ल्यूईएफ ने 12,000 वैश्विक अधिकारियों के सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि हरित और सामाजिक क्षेत्रों में 7.6 करोड़ नये रोजगार की जरूरत है।

अध्ययन में पाया गया कि अगले 10 वर्षों में 120 से अधिक अर्थव्यवस्थाओं में व्यवसाय- कृषि प्रौद्योगिकी, शिक्षा प्रौद्योगिकी और ऊर्जा से संबंधित प्रौद्योगिकों को रणनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं।

डब्ल्यूईएफ ने कहा, ‘‘सर्वेक्षण में यह भी पाया गया है कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ऊर्जा समेत हरित और सामाजिक क्षेत्रों में 2030 तक 7.6 करोड़ अतिरिक्त रोजगार की आवश्यकता है।''

‘कल की नौकरियां’ रिपोर्ट में पाया गया कि अकेले 10 अर्थव्यवस्थाओं में 2030 तक हरित और सामाजिक क्षेत्रों में अतिरिक्त 7.6 करोड़ नौकरियों की जरूरत है।

इन देशों में... ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, जर्मनी, भारत, जापान, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\