खेल की खबरें | स्विट्जरलैंड के खिलाफ ब्राजील को नहीं मिलेंगी चोटिल नेमार की सेवाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नेमार सर्बिया के खिलाफ टीम के शुरुआती मुकाबले के दौरान चोटिल हो गये थे। रिचर्लिसन ने इस मैच में दो गोल कर ब्राजील को जीत दिलाई थी।

नेमार सर्बिया के खिलाफ टीम के शुरुआती मुकाबले के दौरान चोटिल हो गये थे। रिचर्लिसन ने इस मैच में दो गोल कर ब्राजील को जीत दिलाई थी।

स्विट्जरलैंड के कोच मुरात याकिन ने हालांकि कि सितारों से भरी ब्राजील की टीम को नेमार के नहीं होने से भी कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।  

याकिन ने रविवार को कहा, ‘‘ उनकी टीम का हर खिलाड़ी कौशल से भरा है। यहां तक कि सेंटर बैक और गोलकीपर भी बेहतरीन है। वे यहाँ खिताब जीतने के लिए हैं। यह उनके लिए यह काफी अहम है।’’

ब्राजील के कोच टिटे ने भी कहा कि उनके खिलाड़ियों को नेमार के बिना गोल करना होगा।

टीम में रिचर्लिसन के अलावा विनिसियस जूनियर, राफिन्हा और रोड्रिगो जैसे अग्रिम पंक्ति के बेहतरीन खिलाड़ी होंगे।

टिटे ने कहा, ‘‘ शायद हमें विनिसियस से शानदार ड्रिबल या रिचर्लिसन से अच्छा खेल देखने को मिले। हमारे खिलाड़ियों को पता है कि मुश्किल स्थिति में भी कैसे धैर्य बनाये रखना है।’’

स्विट्जरलैंड को हालांकि पता है कि ब्राजील के आक्रमण को कैसे रोकना है। टीम ने पिछले विश्व कप में नेमार की मौजूदगी में ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका था।

पिछले 18 महीने में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उसने इस दौरान कई बड़ी टीमों को हराया है।

स्विट्जरलैंड ने इस साल नेशंस लीग में पुर्तगाल और स्पेन को हराया है। पिछले साल इस टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन फ्रांस को बाहर का रास्ता दिखाया था। टीम अपने विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप में यूरो 2020 विजेता इटली से ऊपर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\