खेल की खबरें | चोटिल नसीम बाहर, हसन अली पाकिस्तान की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह कंधे की चोट के कारण अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान की अंतिम 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाए।

लाहौर, 22 सितंबर युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह कंधे की चोट के कारण अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान की अंतिम 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाए।

मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा कि नसीम शाह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली को टीम में लिया गया है।

बीस वर्षीय नसीम एशिया कप में भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई है तथा उनके तीन या चार महीने में फिट होने की संभावना है।

इंजमाम ने तीन रिजर्व खिलाड़ियों की घोषणा भी की जो टीम के साथ दौरा करेंगे। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस, स्पिनर अबरार अहमद और तेज गेंदबाज जमान खान शामिल हैं। किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इनके नाम पर विचार किया जाएगा।

इंजमाम ने संवाददाताओं से कहा,‘‘नसीम शाह के चोटिल होने के कारण हमें टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हाल में एशिया कप के दौरान हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे लेकिन मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि यह सब खिलाड़ी अब फिट हैं और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम विश्व कप ट्रॉफी पाकिस्तान ला सकती है तथा अपने शानदार प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित कर सकती है। यह समय टीम का समर्थन करने का है।’’

पाकिस्तान विश्व कप से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ और तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। विश्व कप में उसका पहला मैच छह अक्टूबर को नीदरलैंड से होगा।

विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), मुहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद वसीम जूनियर, आगा सलमान, शाहीन शाह अफरीदी, ओसामा मीर। रिजर्व खिलाड़ी : मुहम्मद हारिस, अबरार अहमद, ज़मान खान।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी