जरुरी जानकारी | ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के बीच शुरुआती मुक्त व्यापार करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच शुरुआती मुक्त व्यापार करार (एफटीए)

ब्रसेल्स, 24 दिसंबर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच शुरुआती मुक्त व्यापार करार (एफटीए)

हो गया है। इससे सीमापार व्यापार के लिए नए साल में किसी तरह की अव्यवस्था पैदा नहीं होगी और ब्रेक्जिट गतिरोध से वर्षों से प्रभावित कंपनियों को कुछ राहत मिल सकेगी।

ब्रिटेन के ब्रेक्जिट से अलग होने से एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को इस मामले में कामयाबी मिली।

अब ब्रिटेन के यूरोपीय संघ की आर्थिक संरचना से बाहर निकलने से पहले इस करार को मंजूर और अनुमोदित करने की ‘दौड़’ होगी। ब्रिटेन और यूरोपीय संसद दोनों को इस करार पर मतदान करना होगा।

दोनों पक्षों के बीच महीनों तक इस करार को लेकर वार्ता में कई बार तनाव की स्थिति बनी। दोनों पक्षों के बीच मुख्य मुद्दा निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा नियम, भविष्य के विवादों को निपटाने की व्यवस्था और मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर था। अंतिम बाधा ब्रिटेन के जल में यूरोपीय संघ की नावों के जाने के अधिकार को लेकर थी, जिसे बाद में सुलझा लिया गया।

हालांकि, 27 देशों के ब्लॉक और उसके पूर्व सदस्य के बीच भविष्य के संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण पहलू अभी सुलझे नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Smart Kitchen Strategy: गैस की बचत और ज्यादा मुनाफा, बिना LPG के बनने वाले इन फूड आइटम्स से बचाएं रेस्टोरेंट के हजारों रुपये

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

\