मोदी सरकार के तहत बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आई: सिंधिया

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत बुनियादी ढांचे के विकास में काफी तेजी आई है।

नयी दिल्ली, 8 दिसंबर: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत बुनियादी ढांचे के विकास में काफी तेजी आई है. सिंधिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने जहां देश के विकास को नजरअंदाज किया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अवसंरचना के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का बजट दिया है, जो देश के विकास के प्रति उसकी गंभीरता को दर्शाता है. उन्होंने 'भारत में बुनियादी ढांचे का समग्र विकास' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि क्षेत्रफल के लिहाज से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, लेकिन ‘‘हम विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पांच में बने हुए हैं.’’

सिंधिया ने कहा कि 2014 से पहले राजमार्ग निर्माण केवल 12 किलोमीटर प्रतिदिन था, जो अब बढ़कर 37 किलोमीटर प्रतिदिन हो गया है. सरकार ने इसे 2047 तक बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने कहा कि टोल गेट पर प्रतीक्षा समय पहले के 734 सेकंड से घटकर 47 सेकंड रह गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Chhagan Bhujbal’s Helicopter: मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा टला, पुणे के पुरंदर में हेलिपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा हेलिकॉप्टर; देखें VIDEO

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर्स का चलेगा जादू या दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज मचाएंगे धमाल, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Toss Winner Prediction: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस, मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल