जरुरी जानकारी | इन्फोसिस का जून तिमाही का मुनाफा 8.6 प्रतिशत बढ़कर 6,921 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 8.6 प्रतिशत बढ़कर 6,921 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व में एक से तीन प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 8.6 प्रतिशत बढ़कर 6,921 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व में एक से तीन प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी का शुद्ध लाभ (कंपनी के मालिकों के कारण) पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की समान तिमाही में 6,368 करोड़ रुपये था।

इन्फोसिस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में 7.53 प्रतिशत बढ़कर 42,279 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 39,315 करोड़ रुपये रही थी।

पिछली यानी जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ 1.5 प्रतिशत घटा है, वहीं राजस्व 3.3 प्रतिशत बढ़ा है।

इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने कहा, “पहली तिमाही में हमारा प्रदर्शन हमारी उद्यम एआई क्षमताओं की मज़बूती, ग्राहक समेकन निर्णयों में सफलता और हमारे 3,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों के समर्पण को दर्शाता है। इस दौरान 3.8 अरब डॉलर के बड़े सौदे हमारी विशिष्ट प्रतिस्पर्धी स्थिति और गहरे ग्राहक संबंधों को दर्शाते हैं।”

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व वृद्धि के निचले स्तर के लक्ष्य को बढ़ा दिया है। अब यह स्थिर मुद्रा में एक से तीन प्रतिशत है, जबकि वित्त वर्ष की शुरुआत में यह शून्य से तीन प्रतिशत था।

बुधवार को बीएसई पर इन्फोसिस का शेयर 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,556 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी के नतीजों की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO