देश की खबरें | राजस्व अर्जित करने वाले विभागों में भी लागू होगी एसडीआरआई की मुखबिर प्रोत्साहन योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने कर चोरी की सूचना देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय (एसडीआरआई) में संचालित मुखबिर प्रोत्साहन योजना को राजस्व अर्जन से संबंधित राज्य सरकार के सभी विभागों में लागू करने को मंजूरी दे दी है।

जयपुर, 22 जुलाई राजस्थान सरकार ने कर चोरी की सूचना देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय (एसडीआरआई) में संचालित मुखबिर प्रोत्साहन योजना को राजस्व अर्जन से संबंधित राज्य सरकार के सभी विभागों में लागू करने को मंजूरी दे दी है।

सरकारी बयान के अनुसार, मुखबिर के रूप में आमजन के साथ-साथ सरकारी कर्मी और अधिकारी भी इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के हकदार हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राजस्व से संबंधित राज्य सरकार के विभागों, जैसे-वाणिज्य कर, परिवहन, खान एवं भू-विज्ञान, पंजीयन एवं मुद्रांक तथा आबकारी आदि में वर्तमान में चल रही अलग-अलग मुखबिर प्रोत्साहन योजनाओं का समावेश प्रस्तावित योजना में किया जाएगा।

इसके अनुसार, इससे मुखबिरों को देय नकद प्रोत्साहन राशि में एकरूपता आएगी। मुखबिर को देय अंतरिम प्रोत्साहन राशि की सीमा अधिकतम एक लाख रुपए नकद तक होगी तथा अंतिम प्रोत्साहन राशि की सीमा अधिकतम 25 लाख रुपये तक होगी।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में इस संबंध में घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू