विदेश की खबरें | मौजूदा संकट के राजनीतिक समाधान के लिए उठाये जाने वाले कदमों की जानकारी दें: सेना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की सेना और पुलिस ने बुधवार को संसद अध्यक्ष से अनुरोध किया कि सर्वदलीय नेताओं की एक बैठक बुलाई जाए और नये राष्ट्रपति की नियुक्ति से पहले ‘मौजूदा संकट’ के राजनीतिक समाधान के लिए उठाये जाने वाले कदमों के बारे में बताया जाए।
कोलंबो, 13 जुलाई श्रीलंका की सेना और पुलिस ने बुधवार को संसद अध्यक्ष से अनुरोध किया कि सर्वदलीय नेताओं की एक बैठक बुलाई जाए और नये राष्ट्रपति की नियुक्ति से पहले ‘मौजूदा संकट’ के राजनीतिक समाधान के लिए उठाये जाने वाले कदमों के बारे में बताया जाए।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शेवेंद्र सिल्वा ने लोगों से, खासकर युवाओं से विशेष अनुरोध किया कि देश में कानून व्यवस्था बनाने में सेना, नौसेना और वायु सेना तथा पुलिस को समर्थन दिया जाए।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं।
सिल्वा ने कहा, ‘‘हमने, तीनों सेनाओं के कमांडरों और पुलिस महानिरीक्षक ने संसद अध्यक्ष (महिंदा यापा अभयवर्द्धने) से अनुरोध किया है कि एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और हमें उन कदमों के बारे में बताया जाए जो वे नये राष्ट्रपति की नियुक्ति से पहले मौजूदा संकट के राजनीतिक समाधान के लिए उठाएंगे।’’
श्रीलंका में राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है और देश से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्ष के जाने के बाद नये सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गये हैं।
हजारों प्रदर्शनकारियों ने आज आपातकाल को धता बताते हुए लंका के झंडे लहराते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव किया।
पुलिस ने बैरिकेड तोड़कर प्रधानमंत्री कार्यालय में घुसने वाले प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)